
मध्य प्रदेश में अमूल दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें 12 नवंबर से लागू हो गई हैं।
अमूल गोल्ड का एक लीटर पैक अब 70 की जगह 74 रुपए में मिलेगा, जबकि अमूल फ्रेश की कीमत 57 से बढ़कर 59 रुपए हो गई है।
प्रदेश में रोजाना साढ़े 4 लाख लीटर से ज्यादा अमूल दूध की खपत होती है। सबसे ज्यादा बिक्री इंदौर में होती है। वहीं, भोपाल में रोजाना करीब 80 हजार लीटर अमूल दूध बिकता है।
फिलहाल मदर डेयरी ने मध्य प्रदेश में अपने दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं।
