भगवान झूलेलाल के अपमान पर सिंधी समाज आक्रोशित, टीकमगढ़ में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़। भगवान झूलेलाल के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मंगलवार को सिंधी समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के सैकड़ों लोग सिंधी धर्मशाला से जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

सिंधी समाज के अध्यक्ष दीपक कुमार रामचंदानी ने बताया कि 26 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में जोहार क्रांतिकारी सेना पार्टी के अमित बघेल ने भगवान झूलेलाल साई के बारे में अपशब्द कहे, जिससे पूरे सिंधी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

प्रदर्शनकारियों ने अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। समाज का आरोप है कि बघेल ने अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह की टिप्पणी की, जो धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द पर प्रहार है।

Next Post

टीकमगढ़ नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी, ठेकेदार पर महिलाओं के पैसे हड़पने का आरोप

Tue Nov 4 , 2025
टीकमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मकान दिलाने के नाम पर कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। नगर पालिका क्षेत्र की दो महिला हितग्राहियों ने मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को लिखित शिकायत देकर ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिलाओं ने बताया कि […]

You May Like