ग्वालियर: शासकीय बा.उ.मा.वि. शिक्षा नगर तानसेन रोड पर 22 व 23 मार्च को दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेशभर के कक्षा 2 से 5 तक के अंग्रेजी विषय के टॉपर छात्र, शिक्षक, पालक एवं एपीसी अकादमिक उपस्थित रहेंगे। 23 मार्च को आयोजित समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री उदय प्रताप उपस्थित रहेंगे।
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार 22 मार्च से दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेश के अंग्रेजी विषय के 208 टॉपर छात्र, उनके 208 मागदर्शी शिक्षक एवं 208 पालक शामिल होंगे। सत्र में अंग्रेजी विषय की लिखित परीक्षा एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित होंगी। साथ ही उसी दिन शाम को 5 बजे परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 23 मार्च को दोपहर 3 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
