लोकमाता अहिल्याबाई का मंचन


दमोह.संस्कृति मंत्रालय मध्यप्रदेश व जिला प्रशासन दमोह के सहयोग से रंग मंच के क्षेत्र में अग्रणी संस्था युवा नाट्य मंच द्वारा स्थानीय पीजी कॉलेज में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में नाटक लोकमाता अहिल्याबाई का प्रभावी मंचन किया. नाटक के लेखक उमेश चौरसिया, निर्देशक राजीव अयाची व सह निर्देशक अनिल खरे है.लोकमाता अहिल्याबाई के कृतित्व व व्यक्तित्व पर आधारित इस नाटक में अहिल्याबाई के बचपन से लेकर मालवा साम्राज्य को संभालने की कहानी समाहित है.अहिल्याबाई द्वारा किए गए जनहित कार्य, सामाजिक समरसता,महेश्वर की साड़ियों के उद्योग धंधों की स्थापना, नारी सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण कदमों का उल्लेख इस नाटक में सुंदरता के साथ किया गया. कर्ण प्रिय संगीत व सुंदर दृश्यबंधों के कारण नाटक बहुत प्रभावी तरीके से दर्शकों के मध्य पहुंचा.इस अवसर पर बड़ी संख्या में दमोह के भिन्न भिन्न विद्यालयों की छात्राएं उपस्थित रही.जिन्होंने अहिल्या बाई के जीवन चरित्र को बहुत गंभीरता से देखा.नाटक में कलाकारों ने उत्कृष्ट अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया. अहिल्याबाई की भूमिका में दीक्षा सेन ,मल्हार राव अनिल खरे, तुकोजी जी राव बृजेंद्र राठौर, राघोबा संजय खरे, गंगोबा पंकज चतुर्वेदी व अन्य भूमिकाओं में देवेश श्रीवास्तव,हरिओम खरे, शिवानी वाल्मीक, नैंसी गुप्ता,वैष्णवी रैकवार, पूजा रैकवार, श्रद्धा रैकवार राजेश श्रीवास्तव, अनुभव श्रीवास्तव,अनुनय श्रीवास्तव, राजबहादुर अग्रवाल,अक्षत चतुर्वेदी, पारस गर्ग, नयन खरे आदि शामिल रहे.इस अवसर पर बड़ी संख्या में अलग-अलग विद्यालयों की छात्राओं शिक्षकों जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ गणमान्य नागरिकों उपस्थित रहे

Next Post

थाने से चंद कदम की दूरी पर युवक की हत्या

Fri May 30 , 2025
जबलपुर।‌ पाटन थाना से चंद कदम की दूरी पर गुरु जी का बगीचा में एक युवक की हत्या कर दी गई। शव नग्न अवस्था में मिला। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चल सका है। हत्या किसने और किन कारणों से हुई है, इसका […]

You May Like