गंदगी के बीच चल रहीं खानपान की दुकानें

जबलपुर: शहर के पॉश माने जाने वाले सिविल लाइंस क्षेत्र की रिज रोड पर इन दिनों सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। सड़क किनारे संचालित कई खानपान की दुकानों के आसपास नालियों के बाहर कचरे के ढेर और गंदगी फैली हुई है। खुले में पड़े कचरे से दुर्गंध उठ रही है, जिससे यहां आने वाले ग्राहकों और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और कचरा समय पर नहीं उठाए जाने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कई स्थानों पर कचरा नालियों के बाहर ही जमा है, जिससे न केवल आसपास का वातावरण खराब हो रहा है, बल्कि बारिश के दौरान जलभराव और गंदगी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। खानपान की दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भी गंदगी के बीच बैठकर भोजन करना पड़ रहा है।
तत्काल कराई जाए सफाई
क्षेत्रवासियों और दुकानदारों ने नगर निगम से मांग की है कि रिज रोड पर नियमित सफाई अभियान चलाया जाए, नालियों से कचरा हटाकर उसका तत्काल उठाव सुनिश्चित किया जाए तथा स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। उनका कहना है कि सिविल लाइंस जैसे प्रमुख क्षेत्र में इस तरह की गंदगी शहर की छवि को भी प्रभावित कर रही है, इसलिए संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।

Next Post

दिनभर जलती स्ट्रीट लाइटें , बिजली की हो रही बर्बादी

Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर:शहर के विजय नगर, नेपियर टाउन जैसे कई क्षेत्रों में दिन के उजाले में भी स्ट्रीट लाइटें लगातार जलती रहीं। जिससे बिजली की अनावश्यक बर्बादी हो रही है। नागरिकों का कहना है कि तेज धूप होने के बावजूद घंटों तक स्ट्रीट लाइटें चालू रहने से सरकारी राजस्व पर अतिरिक्त बोझ […]

You May Like