दिनभर जलती स्ट्रीट लाइटें , बिजली की हो रही बर्बादी

जबलपुर:शहर के विजय नगर, नेपियर टाउन जैसे कई क्षेत्रों में दिन के उजाले में भी स्ट्रीट लाइटें लगातार जलती रहीं। जिससे बिजली की अनावश्यक बर्बादी हो रही है। नागरिकों का कहना है कि तेज धूप होने के बावजूद घंटों तक स्ट्रीट लाइटें चालू रहने से सरकारी राजस्व पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है और ऊर्जा संरक्षण के दावों पर भी सवाल खड़े होते हैं।

ऐसे मामलों की शिकायतें देश के कई शहरों में भी सामने आती रही हैं। लोगो ने नगर निगम और संबंधित विद्युत विभाग से मांग की है कि स्ट्रीट लाइटों के ऑटोमैटिक टाइमर एवं सेंसर सिस्टम की नियमित जांच कराई जाए, ताकि दिन में लाइटें जलने जैसी लापरवाही पर रोक लग सके। लोगों का कहना है कि समय पर निगरानी और रखरखाव से बिजली की बचत के साथ सरकारी खर्च में भी कमी लाई जा सकती है।

Next Post

एक पौधा राष्ट्र के नाम अभियान को मिला बढ़ावा

Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दिवंगत अधिवक्ताओं की स्मृति में ‘एक पौधा राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत 501 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विशाल धगट के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सानिध्य में अधिवक्ता एवं रानी दुर्गावती […]

You May Like