अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध कई सालों तक चलता है, तो भी नहीं होगी मिसाइलों की कमीः ईरान

तेहरान, 06 अप्रैल (स्पूतनिक/वार्ता) ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका और इज़रायल के साथ सैन्य संघर्ष कई सालों तक चलता है, तब भी उसके पास मिसाइलों की कोई कमी नहीं होगी।

यह बात ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति पर संसदीय आयोग के सदस्य अलाएद्दीन बोरूजेर्दी ने रविवार को कही। ईरानी संसद की एजेंसी ‘खाने-ए-मल्लत’ ने श्री बोरूजेर्दी के हवाले से कहा, “अगर यह युद्ध महीनों या सालों तक भी चलता है, तब भी ईरान को मिसाइल और रणनीतिक भंडारों के मामले में कोई समस्या नहीं होगी।”

रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने अमेरिका और इज़रायल के साथ सैन्य कार्रवाइयों के दौरान पूरी दुनिया के सामने कई क्षेत्रों में अपनी रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन किया है, जिससे यह साबित होता है कि उसकी सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक है।

गौरतलब है कि अमेरिका और इज़रायल ने 28 फरवरी को ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए, , जिसमें तेहरान भी शामिल था। इससे काफी नुकसान हुआ और आम नागरिकों की जान भी गई। ईरान ने इसके जवाब में इज़रायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये।

 

 

Next Post

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ट्रंप की डेडलाइन से दुनिया भर में हड़कंप, बढ़ सकती है तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?

Mon Apr 6 , 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को ‘नर्क’ की धमकी देते हुए मंगलवार रात 8 बजे तक की डेडलाइन दी है। होर्मुज जलमार्ग न खुलने पर ईरान के पावर प्लांट और पुलों को उड़ाने का अल्टीमेटम दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज(Strait of Hormuz) खोलने के […]

You May Like