भिण्ड, 17 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों के हमले से दो कर्मचारी घायल हो गये है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऊमरी टोल प्लाजा पर कल रात नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बाइक से आए बदमाशों ने टोल प्लाजा पर बैठे कर्मचारियों पर गोलियां चलाई। एक कर्मचारी को पीटा। टोल प्लाजा पर हुई बारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में दो कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें भिण्ड जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि तीन बाइक पर सवार होकर करीब 8 बदमाश पहुंचे थे। पुलिस बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या लूट की साजिश की आशंका जता रही है।
Next Post
यादव मुरैना में करेंगे पूर्व प्रधानमंत्री स्व वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
Mon Feb 17 , 2025
मुरैना, 17 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल मुरैना प्रवास पर आएंगे। वे यहां पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव वन्य जीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य जायेंगे, […]

