ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री-पोजिशन स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

श्यामकेंट (कजाकिस्तान) 24 अगस्त (वार्ता) एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में रविवार को भारत के ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

आज यहां खेले गये फाइनल मुकाबले में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने चीन के झाओ वेन्यू (462.0) को पछाड़ कर 462.5 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ऐश्वर्य का इसी स्पर्धा में यह दूसरा एशियाई खिताब है इससे पहले उन्होंने 2023 में भी स्वर्ण पदक जीता था।

अखिल श्योराण ने भी इस साल फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन पाँचवें स्थान पर रहे, जबकि एक अन्य भारतीय निशानेबाज चैन सिंह चौथे स्थान पर रहे। जापान के नाओया ओकाडा ने कांस्य पदक जीता।

ऐश्वर्य तोमर, चैन सिंह और अखिल श्योराण की तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में 1747 अंकों के साथ रजत पदक भी जीता। भारतीय टीम स्वर्ण पदक विजेता चीन से केवल तीन अंक पीछे। कोरिया गणराज्य ने टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

Next Post

कैट ने जीएसटी में प्रस्तावित कर स्लैब के अंतर्गत वस्तुओं के पुनर्वर्गीकरण की मांग की

Sun Aug 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 अगस्त (वार्ता) कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जीएसटी के अगली पीढ़ी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुधारों के आह्वान का स्वागत करते हुए इसे जीएसटी को वास्तविक अर्थों में कंज्यूमर बोनांजा बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। कैट ने वित्त मंत्री श्रीमती […]

You May Like