कूनो नेशनल पार्क के बाड़े से 5 और चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया

श्योपुर: कूनो प्रबंधन ने कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर बड़े बाड़े में बंद चीतों को खुले जंगल में छोड़ा है. कूनो प्रबंधन द्वारा पांच चीते और छोड़े गए हैं, जिससे कूनो सेंचुरी में आने वाले पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा चीतों का दीदार हो सकेगा. नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला और उसके दो नर शावक एवं दो अन्य नर चीता खुले जंगल में विचरण करने के लिए छोड़े गए।

इन चीतों को खासकर खजूरी टूरिज्म क्षेत्र में छोड़ा गया, जिससे पर्यटकों को अब पालपुर धूर्रेडी खजूरी और केरखो क्षेत्र में चीतों का दीदार हो सकेगा. हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नेशनल पार्क में 5 चीतों को छोड़ा था. इसके पहले भी अग्नि और वायु चीता को खुले जंगल में छोड़ा गया था. पर्यटकों को 7 नहीं अब 12 चीते देखने को मिलेंगे. जिसकी जानकारी मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने अपने फेसबुक और एक्स पेज से पब्लिक को दी है.

Next Post

आखिर कब सुधारेंगे पुलिस विभाग की रैंकिंग

Sat Feb 22 , 2025
सीएम हेल्पलाइन निराकरण स्कोर में पिछड़ी, टॉप 10 में भी नहीं जबलपुर: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के मामले में जबलपुर लगातार पिछड़ रहीं हैं। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के मामले में लगातार कटनी जिला अग्रणी बना हुआ है। जबलपुर रेंज के आधार पर देखा जाएं तो […]

You May Like