सिंधिया से मिले पेट्रोलियम डीलर्स, पड़ोसी राज्यों की तुलना में बढ़ी कीमतों पर जताई चिंता

 

*सिंधिया ने किया आश्वस्त: केंद्र व राज्य सरकार से चर्चा कर पेट्रोलियम पर टैक्स में विसंगति कराएंगे दूर*

 

ग्वालियर। ग्वालियर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जयविलास पैलेस में मुलाकात कर ज्ञापन पत्र भेंट किया। ज्ञापन में कहा गया है कि जीएसटी, वैट एवं अन्य उपकरों की असामान्य दरों के कारण मध्यप्रदेश में अन्य पड़ोसी राज्यों के तुलना में सर्वाधिक करारोपण के कारण मप्र में सबसे ज्यादा दरों पर पेट्रोल डीजल बिक रहा है, इसका खामियाजा पेट्रोल पंप व्यवसायियों को उठाना पड़ रहा है क्योंकि प्रदेश के सीमावर्ती शहरों भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, रीवा, सतना, चित्रकूट आदि स्थानों पर सस्ते के चक्कर में मप्र के वाहन चालक उप्र व राजस्थान के पड़ोसी शहरों से पेट्रोल डीजल खरीद रहे हैं। जिससे राज्य सरकार को भी राजस्व की क्षति हो रही है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए ग्वालियर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि वे देश के सभी राज्यों में पेट्रोलियम उत्पादों पर लिए जाने वाले जीएसटी, वैट एवं अन्य उपकरों की रेट की विस्तृत तुलनात्मक जानकारी उन्हें दें, इसके बाद वे केंद्र व राज्य सरकार के संबंधित प्रतिनिधियों से चर्चा कर मप्र में पेट्रोल डीजल की कीमतों में विसंगति दूर कराने के लिए समाधानकारक प्रयास करेंगे। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर चंबल के पेट्रोलियम डीलर्स स्वयं को अकेला नहीं समझें, प्रत्येक समस्या का समाधान कर न्याय दिलाने के लिए वे साथ खड़े हैं।

ग्वालियर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का यह प्रतिनिधिमंडल अशोक शर्मा, एसो. के अध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर एवं सचिव अमित सेठी के नेतृत्व में आज महल में सिंधिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री जीएल भोजवानी, अशोक शर्मा, असीम वैश्य, संजीव शर्मा, अनिल जैन, आरसी अग्रवाल, विनोद शर्मा, डीआर शर्मा, राजू पलैया, सरदार छीमक चहल, राहुल भदौरिया, अनिल सांखला, लालू सेठ, दतिया के आरके सिंह गुर्जर एवं सेंवढ़ा के आर्य आदि सम्मिलित थे।

Next Post

धारा जी मेले मे वाहनों पर इस बार भी लगेगा प्रवेश शुल्क

Tue Mar 25 , 2025
बागली। (सुनील योगों) धारा जो मेले में वाहनों से इस बार भी प्रवेश शुल्क वसूला जाएगा। जनपद पंचायत द्वारा गठित दल प्रभारी कौशल जोशी मिली जानकारी अनुसार बड़े वाहनो से ₹200 शुल्क रहेगा और छोटे फोर व्हीलर वाहन पर ₹100 का शुल्क तथा टू व्हीलर पर ₹20 का शुल्क निर्धारित […]

You May Like