
बागली। (सुनील योगों) धारा जो मेले में वाहनों से इस बार भी प्रवेश शुल्क वसूला जाएगा। जनपद पंचायत द्वारा गठित दल प्रभारी कौशल जोशी मिली जानकारी अनुसार बड़े वाहनो से ₹200 शुल्क रहेगा और छोटे फोर व्हीलर वाहन पर ₹100 का शुल्क तथा टू व्हीलर पर ₹20 का शुल्क निर्धारित किया है। 27 मार्च को सुबह 8 से अगले दिन तक तक यह बैरियर शुल्क प्रभावी रहेगा जिसके लिए बाकायदा 7 से 8 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालुओं ने बताया कि जिस स्थान पर बैरियर लगाया जाता है उसके आगे 20 से अधिक छोटे-बड़े गांव आते हैं जिसमें पिपरी भी शामिल है। इस दौरान कई वाहन ऐसे रहते हैं जिन्हें स्नान पर्व से कोई लेना देना नहीं है वह व्यापार व्यवसाय के लिए वहां रहते हैं लेकिन 27 मार्च को वह वहां भी इसकी जद मैं आएंगे और उन्हें भी शुल्क देना होगा। विगत वर्ष भी वहां की गिनती और जमा राशि में बड़ा अंतर आया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी इस बार भी निर्देश दिए गए हैं । कि वसूली रसीद कट्टे से मिलान कर राशि जमा करना होगी । स्नान पर्व स्थल पर भी पार्किंग की अलग से व्यवस्था रहेगी वहां पर भी निजी स्थान पर वाहन खड़े करने पर स्थानीय लोग शुल्क वसूली करते हैं। इस मामले में भी संगति यह है कि मेला स्थल से महज कुछ दूरी पर बैरियर लगाया जाना चाहिए जिसके चलते जो श्रद्धालु स्नान घाट पर पहुंच रहे हैं उन्हीं के वाहनों से वसूली की जाए और यह बैरियर पिपरी पंचायत में ना लगाते हुए नरसिंहपुर पंचायत में ही लगना चाहिए।
