मप्र विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा, 18 फरवरी को पेश होगा बजट

भोपाल: मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार से राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ आरंभ हो रहा है। यह सत्र आगामी 6 मार्च तक चलेगा, जिसमें सरकार की नीतियों, योजनाओं और वित्तीय प्रावधानों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। सत्र के पहले ही दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन का प्रस्ताव भी सदन में प्रस्तुत किया जाएगा, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा होगी और सीएम डॉ मोहन यादव का जवाब आएगा।

बजट सत्र को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर विधायी कार्यसूची तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्न, शासकीय विधेयक और जनहित के मुद्दे सदन में उठाए जाएंगे।सत्र का सबसे महत्वपूर्ण दिन 18 फरवरी होगा, जब राज्य सरकार आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी। माना जा रहा है कि इस बजट में विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा और रोजगार जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस देखने को मिल सकता है। राजनीतिक दृष्टि से भी यह सत्र अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सरकार की प्राथमिकताओं और विपक्ष की रणनीति दोनों स्पष्ट होंगी।

Next Post

करोड़ों की धान का भुगतान आज तक नहीं मिला

Mon Feb 16 , 2026
जबलपुर: जिले के किसानों से खरीदी गई धान के भुगतान में हो रही देरी को लेकर चिंता जताई है। दिसंबर से सेवा सहकारी समिति और वेयरहाउस परिसर में धान खरीदी शुरू हुई थी। किसानों को बोरी और क्विंटल के हिसाब से तौल पर्ची दी गई थी, जिसमें लिखा था कि […]

You May Like