शहर में तीन दिन से घायल हालत में भटक रहा था बंदर

इंदौर. शिवाजी वाटिका से व्हाइट चर्च के बीच बीते तीन दिनों से घायल हालत में घूम रहे बंदर को आखिरकार वन विभाग की टीम ने देर रात रेस्क्यू कर लिया. स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों की शिकायतों के बावजूद विभाग की टीम मौके पर देर से पहुंची, जिसके बाद शुक्रवार तड़के यह कार्रवाई की गई.

पशु प्रेमी संस्था पीपल फॉर एनिमल्स के प्रियांशु जैन ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे रेंजर संगीता ठाकुर को सूचना दी गई. इसके बाद टीम रात दो बजे मौके पर पहुंची और क्षेत्र में बंदर की तलाश शुरू की. करीब कुछ घंटों की मेहनत के बाद घायल बंदर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया. रेस्क्यू के बाद बंदर को उपचार के लिए वन विभाग कार्यालय ले जाया गया है, जहां पशु चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं. विभागीय अधिकारियों के अनुसार बंदर को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा. फिलहाल, उसे विभाग की देखरेख में रखा गया है.

Next Post

स्वच्छता और संक्रमण रोकथाम के लिए प्रशासन ने दिखाई सख्ती

Fri Nov 7 , 2025
इंदौर. शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में अब तंबाकू, गुटखा, पान-मसाला और सिगरेट जैसे नशे संबंधी उत्पादों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. अस्पताल प्रशासन ने आज से ही यह नियम सख्ती से लागू कर दिया है. मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मी प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी लेकर तंबाकू […]

You May Like