
नीमच। जिले के मनासा तहसील अंतर्गत कंजार्डा के समीप एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे को सांप ने डंस लिया। परिजन गंभीर स्थिति में बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनिष्क पिता गोपाल भामी दोपहर में अपने घर में खेल रहा था। तभी सांप ने कनिष्क के पैर में डंस लिया। परिजन उसे निजी वाहन द्वारा नीमच के जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां कनिष्क को पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड में भर्ती कर तुरंत उपचार शुरू कर दिया गया है।
