12 किमी तक चली तलाश, नहीं मिला शव

बरगी डेम में स्नान करते समय हुआ था हादसा

 

जबलपुर। बरगी डेम में शनिवार सुबह नहाते समय तेज बहाव में बह गया था। जिसकी तलाश के लिए रविवार को पुन: रेस्क्यू ऑपरेशन चला। गोताखोरों की टीमों द्वारा सुबह से देर शाम तक तलाश की। इस दौरान करीब 12 किमी तक सर्चिंग की गई। अंधेरा होने से तलाश बंद कर दी गई, सोमवार पुन: उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू होगा।

बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने बताया कि सिद्धा लिंगैय्या हीरामठ 40 वर्ष निवासी कामाख्या बैंगलोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बैंगलोर में ट्रांसपोर्ट का काम करता है वे अपने दोस्त एवं भांजा अभिषेक आरासनाल 40 वर्ष निवासी कामाक्या बोल्वो बैंगलोर के साथ प्रयागराज कुम्भ में नहाने अपनी कार से गये थे। 1 मार्च को सभी लोग कुम्भ से बरगी डेम होते हुये वापस बैंगलोर जा रहे थे तभी बरगी नगर पुल घाट पर स्नान करने के लिये रूके थे लगभग 10-30 बजे सभी लोग स्नान कर चुके थे भांजा अभिषेक एक बार तैरकर वापस आ गया था, दोबारा तैरने के लिये कूंदा था जो वापस नही आया। 30-40 फिट दूर तक दिखाई दिया था लेकिन वापस नहीं आया। रविवार को करीब 12 किमी तक तलाश कराई गई परंतु सुराग नहीं लगा।

Next Post

क्रिकेट में राजस्व, तो कबड्डी में शिक्षा विभाग अव्वल

Sun Mar 2 , 2025
शाजापुर, 2 मार्च. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन शाजापुर द्वारा आयोजित शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कबड्डी, क्रिकेट एवं बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ. कबड्डी में जिला शिक्षा विभाग की टीम प्रथम रही. खेल और युवा कल्याण विभाग की टीम द्वितीय एवं उच्च शिक्षा […]

You May Like