दुष्कर्म का शिकार नाबालिग का गर्भपात कराने पहुंच गया अस्पताल, पुलिस ने वहीं दबोचा

बुधनी।नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शासकीय अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नाबालिग बालिका का गर्भपात कराने अस्पताल पहुंचा था. आरोपी पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी किए गए.

जानकारी के अनुसार मंगलवार को आदिवासी गांव ऊंचाखेड़ा की एक नाबालिग को शासकीय अस्पताल लाया गया. जिसका गर्भपात कराना था. चूंकि पीड़िता नाबालिग थी तो अस्पताल प्रबन्धन ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग की रिपोर्ट के अनुसार गांव के ही 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी राजू आ. राजाराम बारेला को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Next Post

दुष्कर्म के बाद नाबालिग को जहर देने के आरोपी गिरफ्तार, कड़े पहरे में हुआ पीड़िता का अंतिम संस्कार

Wed Jun 4 , 2025
सीहोर. समीपस्थ अहमदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मगरदी खुर्द की नाबालिग किशोरी के शव के साथ थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे परिजन व ग्रामीण दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव को लेकर गांव रवाना हुए और बुधवार को नाबालिग का अंतिम संस्कार किया गया. गांव में एहतियातन […]

You May Like