व्यापारी से 50 हजार की लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी

भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 1 जून की रात व्यापारी राजेश के साथ भोपाल गेट के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर ₹50,000 की लूट की थी । फरियादी की शिकायत पर थाना शाहजहांनाबाद में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच व मुखबिरों की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद जुबेर हुसैन, ऋषभ पटेल उर्फ भूरा और अरशद खान शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आदिल नामक युवक के कहने पर लूट की योजना बनाई गई थी। इन्होंने फरियादी पर छूरी से हमला कर नकदी लूटी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, एक छूरी और 6,000 की नकदी बरामद की है। मामले में आदिल सहित पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना शाहजहांनाबाद, कोहेफिजा, साइबर टीम व सिटी सर्विलांस का सराहनीय सहयोग रहा।

Next Post

39 आवेदकों ने फिर लगाई जनसुनवाई में गुहार 

Tue Jun 3 , 2025
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित प्रत्येक मंगलवार की जनसुनवाई में इस मंगलवार को 39 ऐसे आवेदन आए हैं, जो पूर्व में भी जनसुनवाई में गुहार लगा चुके हैं, जिनकी समस्याओं का निराकरण नाम होने के कारण उन्होंने इस मंगलवार को भी पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार जनसुनवाई […]

You May Like