कच्ची शराब व 1250 किलो महुआ लाहन जब्त, 18 प्रकरण दर्ज

जबलपुर। अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सिहोरा क्षेत्र में सघन कार्रवाई की गई। नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारी परमानंद कोरचे के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान वृत्त सिहोरा अंतर्गत लखराम मोहल्ला एवं ग्राम धमकी में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान टीम ने 40 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं लगभग 1250 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया।

उक्त प्रकरणों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत कुल 18 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। विभाग द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार पन्द्रे, आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती गिरिजा धुर्वे, रवि शंकर मरावी, श्रीमती श्वेता सिंह तिवारी, आशीष जैन, श्रीमती शिल्पा स्वर्णकार, रूपाली जैन सहित आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक उपस्थित रहे।

Next Post

ब्लड टेस्ट से शुरुआती कैंसर की होगी पहचान, रिलायंस की स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को मिला पेटेंट

Tue Jul 7 , 2026
*बेंगलुरु, 7 जुलाई, 2026:* रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को ऐसी तकनीक के लिए भारतीय पेटेंट मिला है, जो सिर्फ ब्लड सैंपल के जरिए कैंसर की शुरुआती पहचान और उसके संभावित स्रोत का पता लगाने में मदद कर सकती है। यह प्लेटफॉर्म सेल-फ्री डीएनए का विश्लेषण करता […]

You May Like