रीवा-प्रयागराज में फसे हजारो वाहन, तीर्थ यात्रियो की फजीहत

 

नवभारत न्यूज

रीवा, 29 जनवरी, महाकुंभ प्रयागराज में रात में हुई भगदड़ के बाद रीवा-प्रयागराज मार्ग में वाहनो को रोक दिया गया. यूपी से लगे चाकघाट बार्डर से लेकर सतना की सीमा बेला तक वाहनो की भीड़ लगी हुई है.

चाकघाट बार्डर पर हजारो की संख्या में तीर्थ यात्री दिन भर परेशान रहे. हालाकि प्रशासन जगह-जगह पानी एवं भोजन की व्यवस्था में जुटा है. कई तीर्थ यात्री प्रयागराज बार्डर से वापस लौट गए. हालत यह है कि हजारो वाहन कई किलो मीटर तक फसे हुए है. बीच-बीच में प्रशासन द्वारा वाहनो को रोका भी जा रहा है. रात से ही वाहनो को रोक दिया गया था. सबसे ज्यादा जाम चाकघाट बार्डर से लेकर गढ़ तक लगा हुआ है. प्रयागराज में भारी भीड़ को देखते हुए वाहनो को रोका गया है. कई जगह होल्डिंग प्वाइंट बनाए गए है और एक-एक घंटे रोकने के बाद वाहनो को छोड़ा जा रहा है. प्रशासन भले ही तमाम व्यवस्था के दावे कर रहा है, लेकिन यात्रियो का कहना है कि कोई व्यवस्था नही है. स्थानीय लोगो ने कुछ मदद की है, रीवा-प्रयागराज मार्ग सीधे महाराष्ट्र को जोड़ता है और इस मार्ग से महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित अन्य राज्यो के तीर्थ यात्री गुजर रहे है. हादवे में वाहनो का दबाव ज्यादा है, जिले की सीमा बेला से लेकर प्रयागराज सीमा चाकघाट तक जगह-जगह वाहनो को रोका गया है और यात्रियो के रूकने की व्यवस्था प्रशासन कर रहा है. हाइवे के बीच में पडऩे वाली दुकानो में मंहगे दाम पर सामान बेचने की शिकायते मिल रही है.

Next Post

निवेशकों को आकर्षित करने औद्योगिक नीति में मौजूद है विशेष प्रोत्साहन: यादव

Wed Jan 29 , 2025
भोपाल, 29 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक पम्पों, कम्प्रेशरों और जल उपचार प्रणालियों के लिये विनिर्माण और अनुसंधान एवं विकास सुविधा के लिये एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अत्यंत आवश्यक है। मध्यप्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने के लिये नई औद्योगिक नीति […]

You May Like