बंद कमरे में पिता-पुत्र की संदिग्ध हालात में लाश मिली

कटनी। संजय नगर में आज शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कमरे में पिता-पुत्र की संदिग्ध हालात में लाश मिली। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। दोनों के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मऊ निवासी विजय कुमार राय डीएबी से शिक्षक के पद से रिटायर हुए है। वहीं उनका बेटा आंनद कुमार शहर के एसीसी फैक्टरी में कार्यरत रहा। दोनों संजय नगर में निवासरत रहे। आज सुबह से ही विजय कुमार व उनका बेटा घर से बाहर नहीं निकले, शाम तक कोई हलचल न होने से पड़ोसियों को संदेह हुआ। जिसपर पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो पिता-पुत्र कमरे के अंदर मृत हालत में मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर कमरे को सील कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला जहरीले पदार्थ का सेवन करने से हुई मृत्यु का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Next Post

डेथ-ओवर्स में राहुल साबित कर रहे हैं अपना दबदबा

Wed Jan 14 , 2026
राजकोट, 14 जनवरी (वार्ता) वनडे इंटरनेशनल में केएल राहुल की असली वैल्यू अब पारी के आखिरी फेज में महसूस की जा रही है, और बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका नाबाद शतक इस बात का एक और सबूत था कि जब प्रेशर सबसे ज़्यादा होता है, तो वह कितने निर्णायक […]

You May Like