विवादों के बाद भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 25 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष रविंद्र यती ने रविवार देर रात 25 पदाधिकारियों की सूची जारी की।पार्टी ने इस बार पूर्व में सामने आए विवादों से सबक लेते हुए उन सभी नामों को नई सूची से बाहर रखा है, जिन पर आपत्ति जताई गई थी। नई कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 7 जिला मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए इस बार पदाधिकारियों की संख्या घटाकर फरवरी माह की पिछली सूची की तुलना में कम कर दी गई है।
गौरतलब है पहले 36 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई थी, लेकिन विवाद खड़ा होने के बाद वह सूची कुछ ही समय में सोशल मीडिया सहित अन्य मंचों से हटा ली गई थी।
हालांकि, नई कार्यकारिणी में अभी तक मीडिया प्रभारी के नाम की घोषणा नहीं की गई है, जिससे इस पद को लेकर चर्चा बनी हुई है। पार्टी द्वारा घोषित पूरी सूची इस प्रकार है।

Next Post

नांगलवाड़ी में आज होगी पहली जनजातीय कृषि कैबिनेट, नई मत्स्य नीति को मिल सकती है मंजूरी

Mon Mar 2 , 2026
भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी जिले के ग्राम नांगलवाड़ी में कृषि कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी, जो किसी जनजातीय अंचल में होने वाली पहली कृषि कैबिनेट होगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया है कि इसका लाभ निमाड़ सहित पूरे मालवा […]

You May Like

मनोरंजन