सना , 06 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) यमन के अंसार अल्लाह आंदोलन ( जिसे हूती के नाम से भी जाना जाता है) ने सऊदी अरब के रियाद और दक्षिणी शहर आभा के हवाई अड्डे के साथ-साथ जेद्दा में सऊदी अरामको सरकारी तेल और गैस कंपनी की तेल रिफाइनरी पर हमला किया। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सरिया ने एक बयान में कहा, “यमन की सेना ने बड़ी संख्या में बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल करके तीन खास सैन्य ऑपरेशन किए। इनमें से पहला ऑपरेशन रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाकर किया गया… दूसरा ऑपरेशन राबिघ में अरामको रिफाइनरी को निशाना बनाकर किया गया… तीसरे ऑपरेशन में आभा एयरपोर्ट, खमीस मुशैत एयर बेस, असीर में अकीफा कैंप और नज्रान व जिज़ान में अन्य महत्वपूर्ण जगहों को निशाना बनाया गया।”
सरिया ने आगे कहा कि हूतियों ने मक्का और मदीना के ऊपर के आसमान को छोड़कर सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र को सैन्य ऑपरेशन के लिए एक ज़ोन घोषित कर दिया है।
