शिवपुरी पुलिस ने क्रेटा कार मे पकडा 38 लाख का गांजा,दतिया से ला रहे थे तस्कर

शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 194 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की है। बरामद गांजे और वाहन सहित कुल माल की कीमत करीब 48 लाख रुपए आंकी गई है।
इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ ने बताया कि थाना प्रभारी विनोद छावई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिछोर-बामौर रोड की ओर से सिल्वर रंग की एक हुंडई क्रेटा कार में भारी मात्रा में अवैध गांजा लेकर दो लोग करैरा कस्बे की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और पाल कॉलोनी के पास घेराबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी।

कुछ देर बाद पुलिस को मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर की सिल्वर रंग की क्रेटा कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। अचानक पुलिस को सामने देखकर कार सवार घबरा गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान कार में बैठे आरोपियों ने अपने नाम नीरज राय निवासी राय मोहल्ला टीला करैरा और मानसिंह विश्वकर्मा निवासी नयाताल टीला करैरा बताए हैं।

Next Post

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़े सीएमआरएल-एक्सालॉजिक मामले में ईडी ने 242 बैंक खातों में जमा 18.36 करोड़ रुपये किए फ्रीज

Thu May 28 , 2026
कोच्चि, 28 मई (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीएमआरएल-एक्सालॉजिक धन शोधन मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की बेटी वीना विजयन और उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित 242 बैंक खातों में जमा लगभग 18.36 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं और तलाशी के दौरान आपत्तिजनक […]

You May Like