नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की और विशेष रूप से आशुतोष रंका तथा सौरव दास की कथित अवैध गिरफ्तारी के दौरान सीजेपी को समर्थन देने के लिए उनका आभार जताया।
श्री दिपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात की और सीजेपी को समर्थन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया, खासकर आशुतोष रंका तथा सौरव दास की गिरफ्तारी के दौरान।”
श्री दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को होने वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रदर्शन को समर्थन देने की बात भी दोहराई।
उन्होंने पोस्ट के अंत में नारा दिया, “ज्ञानेश कुमार को जाना होगा।”
