ऊर्जा मंत्री तोमर ने केंद्रीय मंत्री चौहान की माताजी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएँ

ग्वालियर:ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकस मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशीबाई के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि माँ परिवार की शक्ति, संस्कारों की आधार शिला और जीवन के हर संघर्ष में सबसे बड़ा संबल होती है। उनका स्नेह और आशीर्वाद जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। माँ का इस संसार से विदा होना ऐसी पीड़ा है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
मंत्री श्री तोमर ने परमपिता परमेश्वर से स्वर्गीय श्रीमती काशीबाई की आत्मा की शांति और परिवार को इस गहन शोक से उबरने का साहस प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Next Post

परिवार पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri Oct 30 , 2026
सतना। बज़रहा टोला इलाके में पुरानी खुन्नस के चलते एक हंसते-खेते परिवार को निशाना बनाए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को धर दबोचा है. इस खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के तीन […]

You May Like