
भोपाल। चंडीगढ़ में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 में सार्थक संस्था के संस्थापक इम्तियाज अली को उनके नवाचारपूर्ण एवं प्रभावी कार्यों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उनके पर्यावरण एवं अपशिष्ट प्रबंधन आधारित मॉडल पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसे वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने सराहा। देशभर से आए प्रतिनिधियों के साथ हुए संवाद में यह सहमति बनी कि उनके मॉडल को विभिन्न क्षेत्रों में लागू कर स्थानीय समुदायों और पर्यावरण संरक्षण को लाभ पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर सार्थक संस्था के ई-वेस्ट प्रबंधन मॉडल, ई-वेस्ट क्लिनिक तथा ई-वेस्ट एंबुलेंस को मिशन LiFE और COP-30 में सफलतापूर्वक प्रस्तुत किए जाने पर भी इम्तियाज अली को बधाई दी गई। इन नवाचारों को सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना गया।
कार्यक्रम भारत सरकार के स्पेस मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इम्तियाज अली को मिला यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी आधारित पहलों को नई दिशा देगा। उनकी उपलब्धि पर वैज्ञानिकों, मित्रों और भोपालवासियों ने शुभकामनाएँ दीं।
