जबलपुर: केंट थाना अंतर्गत ऑफिसर मेस चौराहा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक बुधवार को दशरथ मरकाम 33 वर्ष निवासी ग्राम बेलखेड़ी जिला मंडला ने सूचना दी कि रात लगभग 10-40 बजे वह एवं उसका साथी शिवा मरकाम 28 वर्ष निवासी बेलखेड़ी के साथ मोटर सायकल से रामपुर से एम्पायर जा रहे थे आफिसर मेस चौराहा के पास बाथरूम करने के लिये रूके तभी पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे शिवा मरकाम की सिर में चोट आने से मौत हो गई।
हाइवे मेंं बिगड़ी तबियत, अस्पताल में मौत
पनागर थाना अंतर्गत एनएच 30 हाईवे पर एक युवक की तबियत बिगड़ गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज केदौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विशाल सिंह 23 वर्ष निवासी ग्राम भांगेवाला सीरवली जिला मुक्तसर साहब पंजाब की लबली ढाबा पनागर के पास एनएच 30 हाईवे पनागर के पास स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।
