स्मार्ट मीटर अनिवार्यता 3 वर्ष के लिए टली, उपभोक्ताओं ने जताई राहत

विदिशा:प्रदेश भर में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों और उपभोक्ताओं के दबाव के आगे आखिरकार शासन को झुकना पड़ा. स्मार्ट मीटर लगाने की अनिवार्यता को अब 3 साल के लिए टाल दिया गया है. मध्य प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग ने यह निर्णय लेते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की अंतिम समय सीमा को 31 मार्च 2028 तक बढ़ा दिया है. स्मार्ट मीटर विरोध में विदिशा जिला सबसे आगे रहा, जहां कांग्रेस नेता सुभाष बोहत एडवोकेट के नेतृत्व में लगातार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन दिए गए.

इन्हीं विरोधों और प्रदेश भर के उपभोक्ताओं के दबाव को देखते हुए तीनों विद्युत वितरण कंपनियों ने नियामक आयोग से समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे शासन ने स्वीकार कर लिया. कांग्रेस पार्टी के पूर्व महामंत्री सुभाष बोहत एडवोकेट ने इस फैसले पर संतोष जताते हुए कहा किहम मध्य प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं.

लेकिन जिन उपभोक्ताओं के घरों में जबरिया स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और पुराने मीटर फिर से लगाए जाएं. यदि ऐसा नहीं हुआ तो उपभोक्ताओं के हित में हमें पुनः आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा. इस फैसले से फिलहाल स्मार्ट मीटर अभियान की रफ्तार थम गई है और उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है.

Next Post

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शुभमन गिल बने भारत के नये वनडे कप्तान

Sat Oct 4 , 2025
मुम्बई 04 अक्टूबर (वार्ता) टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित शर्मा की जगह ली है। रोहित और विराट कोहली इस वनडे टीम के सदस्य हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय वनडे […]

You May Like