सरकार सिर्फ घोषणा करती है,एमएसपी पर खरीद नहीं करती : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 29 मई (वार्ता) कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा करके वाही-वाही लूटने के लिए बड़ी-बड़ी बातें तो करती है लेकिन सच यह है कि किसानों को ठगा जा रहा है और एमएसपी पर फसलों की खरीद नहीं की जा रही है।

कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के राज्यसभा सदस्य रणदीपसिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार किसानों को हर साल समर्थन मूल्य देने की घोषणा करके सिर्फ झूठ ही बोलती है। सरकार हर बार किसानों के लिए 50 प्रतिशत मुनाफे की बात तो करती है लेकिन जमीनी सच यह है कि इस मुनाफे का कहीं कोई नामों निशान नहीं है।

उन्होंने कहा कि महंगाई दर के हिसाब से एमएसपी की खरीद की जानी चाहिए लेकिन सरकार न फसल खरीदती, ना एमएसपी की कानूनी गारंटी दे रही है और ना ही खेती से जुड़े उपकरणों पर से करों को हटा रही है। किसानों को लाभ देने की बात करने वाली सरकार सिर्फ झूठ बोलती है और जुमलेबाजी करती है।

कांग्रेस नेता ने कहा,“एमसपी पर आधी ख़रीद के वल धान की फसल की होती है। खबू वाहवाही लटूी जा रही है कि धान की फसल का एमएसपी 2300 रुपए प्रति कुंतल से बढ़ाकर 2369 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। मंहगाई दर छह प्रतिशत है जो 138 रुपए प्रति क्विंटल बनता है इस तरह से यदि पिछले साल का एमएसपी बरकरार रखना हे तो इस साल एमएसपी 2438 रुपए बनता है। किसान को इस तरह से कुछ फायदा कहीं से हो भी जाता लेकिन सरकार ने डीजल के दाम बढा दिये हैं।

सरकार पर किसी की नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा,“कृषि एवं किसान कलयाण मंत्रालय की स्थायी समिति की 69वीं रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रालय ने 2017 से लगातार सरकार काो कहा खेती के उपयोग की मशीनों, कृषि यंत्र, ट्रैक्टर आदि पर जीएसटी कम करने की सिफारिश की है लेकिन सरकार ने इस सिफारिश को नजरअंदाज किया है। इसी तरह से स्थायी समिति ने एमएसपी का कानूनी अधिकार देने की सिफारिश की है और इस रिपोर्ट को पिछले वर्ष 17 दिसमबर को लोकसभा में पेश किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे किसान की आय स्थिर होगी और किसान आत्महत्या की घटनाएं रुकेंगी और कृषि क्षेत्र में सुधार आएगा लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।”

Next Post

संयुक्त राष्ट्र दो भारतीय शांति सैनिकों को मरणोपरांत डैग हैमरस्कोल्ड पदक से सम्मानित करेगा

Thu May 29 , 2025
संयुक्त राष्ट्र, 29 मई (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र वैश्विक शांति की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले दो भारतीय शांति सैनिकों, ब्रिगेडियर अमिताभ झा और हवलदार संजय सिंह को मरणोपरांत प्रतिष्ठित डैग हैमरस्कोल्ड मेडल से सम्मानित करेगा। ब्रिगेडियर झा को सीरिया की गोलान पहाड़ियों में नाजुक संघर्ष विराम व्यवस्था की देखरेख […]

You May Like