‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में वैदेही के किरदार में नजर आएंगी आरती बिराजदार

मुंबई, 10 जून (वार्ता) सन नियो के नए शो थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान में अभिनेत्री आरती बिराजदार मुख्य किरदार वैदेही की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह शो उम्मीद, संघर्ष और सपनों को साकार करने की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है।आरती बिराजदार ने अपने किरदार वैदेही के बारे में बात करते हुए कहा कि वह एक महत्वाकांक्षी युवती है, जो एक छोटे से गांव और साधारण परिवार से आने के बावजूद जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करने का सपना देखती है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह लगातार मेहनत करती है और तमाम चुनौतियों के बावजूद कभी हार नहीं मानती।उन्होंने बताया कि वैदेही की सबसे बड़ी विशेषता उसका दयालु और उदार स्वभाव है।

लोग अक्सर उसे जज करते हैं, उसकी आलोचना करते हैं और कभी-कभी उसे ट्रोल भी करते हैं, लेकिन वह नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी नहीं होने देती। वह सभी के साथ सम्मान और प्रेम से पेश आती है तथा हमेशा सच और सही मूल्यों का साथ देती है। आरती के अनुसार, वैदेही अपने परिवार को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती है। उसकी मां, दादी और परिवार के अन्य सदस्य हर परिस्थिति में उसका समर्थन करते हैं। वह अपने सिद्धांतों पर अडिग रहती है और हर स्थिति में सही काम करने का प्रयास करती है।उन्होंने कहा कि वैदेही एक मजबूत, संवेदनशील, दृढ़ निश्चयी और उम्मीद से भरी हुई युवती है, जिसकी कहानी दर्शकों को प्रेरित करेगी। ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ जल्द ही सन नियो पर प्रसारित होगा।

.....

Next Post

मोदी कैबिनेट में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा की एंट्री की अटकलें तेज, कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी संभव

Wed Jun 10 , 2026
नयी दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तेजी से जोर पकड़ रही हैं। आगामी राज्य चुनावों और पार्टी की भावी रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए, टीम मोदी में नए चेहरों को शामिल करने और कुछ पुराने मंत्रियों को संगठन में […]

You May Like