घर में खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग

सतना: जिले के उंचेहरा नगर में शनिवार-रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने पूर्व पार्षद महेश शर्मा ‘दाऊ’ की कार में आग लगा दी। वार्ड नंबर 4 स्थित उनके आवास पर हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब महेश शर्मा का परिवार गहरी नींद में था और बदमाशों ने इसका फायदा उठाया। बताया गया कि अज्ञात बदमाशों ने पहले बाउंड्री वॉल कूदकर घर के अंदर प्रवेश किया और पार्किंग में खड़ी वाहन (MP-04 YC-5627) पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

जैसे ही आग की लपटें तेज़ी से उठीं, गाड़ी का सायरन बजने लगा और इससे घर के लोग जाग गए। आनन-फानन में घरवालों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी का आधा हिस्सा जल चुका था।गनीमत यह रही कि आग केवल वाहन तक सीमित रही और किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का अधिक नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही उंचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।पूर्व पार्षद महेश शर्मा का नगर में राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव होने के कारण इस घटना को रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

Next Post

रत्नेश ने 3 दिन में 20 हजार फीट ऊंची 4 चोटियों को किया फतह

Mon Jul 21 , 2025
सतना : विक्रम पुरस्कार विजेता, सर्टिफाइड मास्टर इंस्ट्रक्टर, रेस्क्यू एक्सपर्ट और सतना नगर के ब्रांड एंबेसडर रत्नेश पाण्डेय ने विषय परिस्थितियों में एक और कठिन चुनौती को पार करते हुए नगरवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया. रत्नेश ने महज 3 दिन में ही लद्दाख क्षेत्र में स्थित 20 […]

You May Like