मैक्रों ने यूक्रेन में संघर्ष विराम पर जोर दिया, रूस ने नाटो के शामिल होने की चेतावनी दी

मॉस्को, 07 मार्च (वार्ता) रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस यूरोपीय सैनिकों की यूक्रेन में संभावित तैनाती को संघर्ष में सीधे नाटो की भागीदारी के रूप में देखेगा।

श्री लावरोव ने इस कदम को रूसी संघ के खिलाफ युद्ध में नाटो देशों की प्रत्यक्ष, आधिकारिक और स्पष्ट भागीदारी कहा और चेतावनी दी कि यूक्रेन में ऐसी ताकतों की उपस्थिति मॉस्को को अस्वीकार्य है।

रूसी विदेश मंत्री की यह टिप्पणी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से बुधवार को की गई घोषणा के बाद आई है जिसमें उन्हाेंने कहा था कि वह शांति समझौते को लागू करने के लिए यूक्रेन में यूरोपीय सैनिकों को भेजने पर विचार करेंगे, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सैनिक अग्रिम मोर्चे पर लड़ाई में शामिल नहीं होंगे।

श्री लावरोव ने कहा कि यह रूस के लिए एक खतरा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में यूरोपीय सेना की तैनाती के मुद्दे पर मॉस्को को समझौते की कोई गुंजाइश नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि यह चर्चा निश्चित रूप से शत्रुतापूर्ण उद्देश्य से की जा रही है। यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता निलंबित करने से संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने में मदद मिल सकती है।

Next Post

अचानक निढाल होकर दम तोड़ने की स्थिति पैदा करने वाले “नए म्यूटेशन जीन” की खोज

Fri Mar 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 मार्च (वार्ता) किशोरों से लेकर युवाओं की अचानक लड़खड़ा कर गिरने के कारण होने वाली मौतों (सडेन कोलैप्स) की बढ़ती घटनाओं के बीच केरल के श्री चित्रा तिरुनल आयुर्विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने एक ऐसे म्यूटेशन जीन का पता लगाया है जिसका समय रहते उपचार […]

You May Like