दादाजी के मंदिर निर्माण से पूर्व सॉइल टेस्टिंग 

खंडवा । गत 30 जून को खंडवा में आयोजित कार्यक्रम में “दादाजी धूनी वाले के नए मंदिर निर्माण” का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस भूमि पूजन महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होकर मंदिर निर्माण स्थल पर पुष्प अर्पित कर समाधि के दर्शन किए थे ।

मंदिर निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व मंदिर परिसर में इन दिनों निर्माण स्थल पर अलग अलग स्थान की खुदाई कर मिट्टी के सैंपल लेकर सॉइल टेस्टिंग का कार्य अत्याधुनिक मशीनों से किया जा रहा है। इसकी टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद मंदिर निर्माण कार्य की अगली प्रक्रिया शुरू होगी।

Next Post

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से किसानों को भारी नुकसान

Sun Aug 17 , 2025
पानसेमल। जनपद के ग्राम जलगोन में करीब 25 लाख रुपए की लागत से बन रही पुलिया बारिश के पानी और गलत डिजाइन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने पहले ही निर्माण पर आपत्ति जताई थी। पानी खेतों में घुसने से किसानों की फसलें, खाद व चारा बह गए। महिलाओं […]

You May Like