
ब्यावरा। नगर के बस स्टेण्ड स्थित शराब दुकान सामने शहर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे में े35 वर्षीय युवक की जान चली गई. युवक बस स्टेण्ड से अपने गांव की ओर जा रहा था तभी सडक़ पर उसी दिशा में जा रहे ट्रक से वह टकरा गई. टक्कर के बाद युवक ट्रक के नीचे आ गया और करीब 100 मीटर तक पहियों में घिसटता चला गया. इसके चलते युवक के शरीर के कमर के ऊपर का भाग कईं हिस्सों में कुचकर पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया.
हादसे के दौरान लोग ट्रक चालक को रोकने के लिए चिल्लाते हुए भाग लेकिन ट्रक नहीं रोका. कुछ दूरी पर जाकर चालक ने ट्रक रोका और भाग गया. भीड़ ने ट्रक से भागने का प्रयास कर रहे क्लीनर को घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
चाय पीकर घर लौट रहा था मृतक
भीषण सडक़ हादसे में ग्राम अरनिया निवासी मांगीलाल की मौत हो गई. शहीद भरथरे बस स्टैंड के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. मांगीलाल बस स्टेण्ड पर चाय पीकर अपनी बाईक से शहर की तरफ आ रहे थे. टक्कर लगने के बाद वे सडक़ पर गिरे और ट्रक के नीचे आ गए. जब तक ट्रक रुका, तब तक मांगीलाल का शरीर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और उनका शव ट्रक के पिछले दो पहियों के बीच फंसा हुआ था. हादसे की खबर जैसे ही उनके गांव अरनिया पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही परिजन और अन्य ग्रामीण रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए.
सिरोंज निवासी ड्रायवर फरार, शव का पीएम कराया
रविवार को रोज की तरह बस स्टेण्ड पर लोगों और यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई थी. दुर्घटना के बाद वहां मौजूद लोग ट्रक के आसपास जमा हो गए. कुछ लोग ट्रक के पीछे भी भागे. सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पहियों के बीच से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया. घटना को अंजाम देने के बाद सिरोंज निवासी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
