गुरु इलेवन की जीत, गौरव बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

ग्वालियर। एमआईटीएस क्रिकेट ग्राउंड पर हुए फ्रेंडली मैच में गुरु इलेवन ने गौरव श्रीवास्तव और दिलीप सिंह तोमर शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जी.सी.टी. इलेवन को 63 रनों कें विशाल अंतर से हराया। फ्रेंडली मैच में गुरु इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु इलेवन ने निर्धारित 25 ओवर में 240 रन बनाये, जिसमें गौरव श्रीवास्तव ने 69, दिलीप सिंह तोमर 49, हिमांशु तिवारी 28, कमल सिंह लोधी 21, तरुण पांडे 18, सोजान सिंह रावत 12 व अनमोल श्रीवास्तव नावाद 9 रन का योगदान दिया। जी.सी.टी. इलेवन की ओर से रविंद्र, अंकुर, आशीष और श्री ने 1-1 विकेट लिया। गौरव प्लेयर ऑफ़ द मैच बने।

240 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जी.सी.टी. इलेवन की टीम गुरु इलेवन की शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग के आगे संघर्ष करती नजर आई ओर 25 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 177 रन ही बना सकी, जीसीटी इलेवन की ओर से आशीष ने सर्वाधिक 39, चतिन व हिर्देश ने 23-23 रन की उल्लेखनीय परियां खेली।गुरु इलेवन की ओर से कप्तान बृजेश शर्मा, हिमांशु तिवारी व नमन कौरव ने 2-2 सोजान सिंह रावत और कमल सिंह लोधी ने 1-1 विकेट लिया। जबकि एक खिलाड़ी रन आउट के रूप में आउट हुआ।वहीँ गजेंद्र तोमर, सुनील तिवारी ने शानदार फील्डिंग का मुजायरा किया। इस प्रकार गुरु इलेवन ने 63 रन के विशाल अंतर से यह मैच अपने नाम किया। गुरु इलेवन की इस शानदार जीत पर देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया, टी प्रतीक राव, रवि भदोरिया एसडीओपी अंबाह, विक्रांत राठौर, जितेन्द्र सिंह कुशवाह डी.एस.पी, अरविंद सिंह संयुक्त संचालक लो. शि. सं. ग्वालियर, रिंकू त्रिपाठी, जितेन्द्र यादव, आलोक राजावत, बंटू सिंह राजावत, मिनेश शर्मा आदि ने टीम की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Next Post

एएसआई से हुई साइबर ठगी का पर्दाफाश: राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार, 95 हजार रिकवर

Sun Jun 14 , 2026
ब्यावरा। बीते 10 मई को जिले में पुलिस महकमे में पदस्थ एक एएसआई से साईबर ठगी के मामले को पुलिस ने एक महीने में सुलझा लिया है. पुलिस आरोपियों तक पहुंची और 2 लोगों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है. हालांकि आरोपियों तक पहुंचने में देहात थाना […]

You May Like