भैंसदेही स्कूल वैन हादसा: विधायक ने गिनाईं प्रशासनिक खामियां, निजी स्कूलों पर सख्ती की मांग

बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही में निजी स्कूल वैन हादसे के बाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे राज्य में खामियां मौजूद हैं और निजी स्कूलों में निगरानी बढाई जानी चाहिए।कल सुबह इस भीषण हादसे के बाद विधायक कल शाम जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस दौरान विधायक ने शासन और प्रशासन दोनों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह घटना केवल एक क्षेत्र की नहीं है, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में कहीं न कहीं गंभीर खामियां मौजूद हैं।उन्होंने कहा कि अधिकारी वर्ग का अधिकतर ध्यान शहरी क्षेत्रों पर केंद्रित रहता है, जबकि ग्रामीण इलाकों की लगातार उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश सरकारी स्कूल संचालित होते हैं, लेकिन तहसील और ब्लॉक स्तर पर चल रहे निजी स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है।

इसका खामियाजा बच्चों और अभिभावकों को भुगतना पड़ रहा है।उन्होंने मांग की कि ऐसे निजी स्कूलों और उनके वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विधायक ने कहा कि इस विषय पर वे शासन से व्यक्तिगत चर्चा करेंगे और संबंधित विभागों को पत्र लिखकर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित निजी संस्थानों की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग करेंगे।

धायक ने हादसे में मृतक बच्ची के परिजनों और घायल बच्चों के परिवारों को विधायक निधि से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कल हुए इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी।

Next Post

बजट 2026 की तारीखों का ऐलान; 29 जनवरी को आएगा आर्थिक सर्वेक्षण, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार पेश करेंगी बजट

Thu Jan 22 , 2026
नई दिल्ली | संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है, जिसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पारंपरिक संबोधन से होगी। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। इस बार की खास बात यह है कि 26 वर्षों में पहली बार […]

You May Like