पांढुरना में महिला थाना, जिले को 360 करोड़ के कार्यों की सौगात, हनुमान लोक का द्वितीय चरण मंजूर

सौंसर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को सौंसर पहुंचे, जहां उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री की अगवानी की। धार्मिक आस्था और विकास के संगम के बीच मुख्यमंत्री ने चमत्कारिक हनुमान मंदिर, जाम सांवली के ‘हनुमान लोक’ परिसर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास के लिए 360 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

 

*​जिला अध्यक्ष ने सौंपा मांगपत्र*

 

​कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जिले के सर्वांगीण विकास हेतु एक विस्तृत मांगपत्र सौंपा। इस मांगपत्र में जिले की बुनियादी सुविधाओं, सिंचाई परियोजनाओं और स्थानीय विकास के लिए विशेष बजट आवंटित करने का आग्रह किया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया।

किसानों को अब दिन में भी मिलेगी थ्री फेज बिजली – सीएम यादव*

​मुख्यमंत्री ने भीड़ भरी सभा को संबोधित करते हुए मंच से क्षेत्रवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं जिसमे सीएम ने कहा कि देवस्थानों के लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने हनुमान लोक के द्वितीय चरण के लिए सरकारी स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने प्रदेश की सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि अब किसानों को सिंचाई के लिए दिन में थ्री-फेज बिजली दी जाएगी। साथ ही दुग्ध व्यवसाय और पशुपालन को प्रोत्साहित किया जाएगा। सीएम ने गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सांदीपनी स्कूल के छात्रों के लिए निःशुल्क बस सेवा, आधुनिक लैब और सुसज्जित खेल मैदानों की स्थापना की जाएगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पांढुरना में महिला थाने की स्थापना व आधुनिक इनडोर आउटडोर स्टेडियम का निर्माण एवं, सौंसर में कृषि अनुसंधान केंद्र खोलने की घोषणा की ।

​इन्होंने ने भी किया सभा को संबोधित

​जनसभा को मुख्यमंत्री के अलावा जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड और ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक बदलावों पर प्रकाश डाला।

लोकार्पण एवं भूमिपूजन

​मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय पर बनने वाले सुसज्जित कलेक्टर कार्यालय के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और जाम सांवली में हनुमान लोक के प्रथम चरण का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, पांढुरना विधायक नीलेश उईके और सौंसर विधायक विजय चौरे सहित जिले के दूर दराज से ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सीएम ने किया श्री मूर्ति का अभिषेक, माँगी खुशहाली

​कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व प्रसिद्ध चमत्कारिक हनुमान मंदिर, जाम सांवली में माथा टेका। उन्होंने भगवान हनुमान की लेटी हुई श्री मूर्ति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पवित्र अभिषेक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भक्ति भाव में लीन नजर आए और उन्होंने बजरंगबली से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Next Post

बेटियों को आगे बढ़ाने में सरकार करेगी पूरी मदद : रेखा गुप्ता

Thu Mar 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार बाग विधानसभा के सरकारी स्कूलों में इस वर्ष 10वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली 1100 छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेटियों को ‘देवी स्वरूपा’ बताते हुए उन्हें नमन किया और कहा कि […]

You May Like

मनोरंजन