गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है।
घरेलू शेयर बाजार में आज शुक्रवार, 22 अगस्त 2205 सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 211 रुपये की छलांग लगाकर 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को यह 98,147 रुपये पर रहा था। वहीं 8 अगस्त को 1,01,406 रुपये के साथ सोना ने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना चुका है।
सोने से इतर चांदी का भाव आज 1,216 रुपये बढ़कर 1,13,906 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले गुरुवार को सिल्वर 1,12,690 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था।
