डबरा में 29 सूत्रीय मांगों को लेकर SDM को सौंपा गया ज्ञापन

​डबरा: नगर पालिका परिषद डबरा के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 1 से 30 में व्याप्त गंभीर मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों में भारी विलंब और कथित वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा है। बार-बार ध्यानाकर्षण कराने के बावजूद समस्याओं का समाधान न होने पर, वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद श्रीमती सुनीता महाराज सिंह राजौरिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) डबरा को माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विभाग के नाम एक 29 सूत्रीय विस्तृत ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में क्षेत्र में पूर्व में जलभराव के कारण हुई जनहानि और पशुहानि को ध्यान में रखते हुए, डबरा गाँव नरिया की सफाई तत्काल चेनयुक्त हिटैची मशीन से कराए जाने की मांग। ​रामगढ़ क्षेत्र में निर्माण कार्य में हठधर्मिता: रामगढ़ क्षेत्र में ₹60.03 लाख की लागत से बनने वाले नाले व रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही हठधर्मिता और समय-सीमा बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू न होने पर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की मांग। नगर पालिका डबरा में ₹1-1 लाख की लगभग 800 फाइलें तैयार कर बिना कार्य कराए करोड़ों रुपये के भुगतान, बोर खनन के ₹19.50 लाख के फर्जी भुगतान, डीजल क्रय घोटाले तथा अमृत योजना एवं सीवर प्रोजेक्ट में बिना कार्य पूर्ण किए ठेकेदारों को भुगतान किए जाने के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग। वार्ड 1 से 30 की जर्जर सड़कों, पुराना गाड़ी अड्डा रोड स्थित सब्जी मंडी की मरम्मत, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने, 181 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, पर्याप्त सफाई कर्मियों की भर्ती और सुदृढ़ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करना। पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किश्तें जारी करने, नए राशन, संबल व हाथ-ठेला कार्ड बनाने तथा वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए बीपीएल कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की गई है।

 

​प्रशासन को चेतावनी

​पार्षद श्रीमती सुनीता महाराज सिंह राजौरिया ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जिला एवं स्थानीय प्रशासन ने इन सभी 29 बिंदुओं पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर ठोस और लिखित कार्यवाही नहीं की, तो क्षेत्र की जनता के व्यापक हित में चरणबद्ध तरीके से धरना-प्रदर्शन और उग्र जनआंदोलन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर सक्षम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

​​ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से महाराज सिंह राजौरिया (प्रदेश महामंत्री अनु. विभाग म.प्र. एवं पूर्व चेयरमैन न.पा.), राजबहादुर सिंह रावत (ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण), जय प्रकाश शर्मा (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), हरविंदर सिंह (पार्षद), दीपक खरे, कमलेश बाथम, जमील खान, देव बंसल, इकरार खान, जीतू भाटी, ठाकुरदास राजे, लक्ष्मी बाई, सुनीता राजे, गजेन्द्र सिंह राजौरिया, भगवानलाल कुशवाह, एवरन सिंह रावत, केदार सिंह रावत, सत्येंद्र धाकड़, रोहित सेन, बिसून सिंह रावत, आदिराम झा, मोनू वेग, जितेंद्र जाटव, जितेंद्र पेंटर, दाताराम जाटव, वहीद खान, कृष राजे, मकसूद खान, भागीरथ प्रजापति, रसीद खान, मुन्ना वेग, आशिक खान, कल्लू खान, समीर खान, हरज्ञान साहू, रामकिशन साहू, राजेश परिहार, राकेश परिहार, कल्याण साहू, हरज्ञान सहित बिट्टी बाई, सुनीता, बलक्ष्मी, रानी, राजाबेटी, रख्खो बेगम, शीला, लक्ष्मीबाई, कैलाशी, सुशीला समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

ज़िंदगी के सफर में गुज़र जाते हैं जो मुकाम...' की स्वर लहरियों के बीच ग्वालियर व्यापार मेले में सजी किशोर कुमार को सुरमयी श्रद्धांजलि

Tue Aug 4 , 2026
ग्वालियर। स्वर सम्राट किशोर कुमार की जयंती पर मंगलवार को ग्वालियर व्यापार मेला परिसर सुरों, स्मृतियों और भावनाओं से सराबोर हो उठा। अंश खेल शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनके अमर गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। जैसे ही “ज़िंदगी के सफर […]

You May Like