इंदौर: नगर निगम ने आज फायर सेफ्टी के संसाधन नहीं होने पर कई संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की. निगम द्वारा व्यवसायिक भवनों में सूचना पत्र जारी कर निर्धारित समयावधि में फायर सेफ्टी एवं अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए जाने को लेकर कार्रवाई के गई.नगर निगम द्वारा आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शहर के समस्त जोनों में संचालित व्यावसायिक, संस्थागत एवं बहुमंजिला भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभियान चलाया जा रहा है.
ऐसी तारतम्य में आज नगर निगम अधिकारियों द्वारा विभिन्न भवनों एवं संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरणों, अग्निशमन यंत्रों, फायर अलार्म सिस्टम, हाइड्रेंट सिस्टम का परीक्षण किया गया. परीक्षण के दौरान जिन भवनों में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगे अथवा मौके पर लगे उपकरण कार्यशील नहीं मिले हैं. इसके निगम द्वारा सूचना पत्र जारी किए गए थे. आज करीब 8 व्यवसायिक भवनों को सील करने की कार्रवाई कर दी गई.
इन संस्थानों की कार्रवाई
यासिका होटल, शिवानी होटल, नवलेरी होटल, नर्मदा डायग्नॉस्टिक, होटल ट्रीबो, होटल सफायर, रिवाज फैशन और महावीर हॉस्पिटल.
