ग्वालियर: ग्राम हासखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला है। ट्रैक पर मौजूद लाइनमैन के द्वारा देहात पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची देहात पुलिस शव को अपनी निगरानी में लेकर मृतक की पहचान में जुटी है.
बताया जा रहा है कि मृतक ट्रेन से गिरा जिसका शव झांसी की तरफ ट्रैक से नीचे पड़ा मिला. मृतक की जानकारी मिलने पर पुलिस को इस नंबर पर सूचना कर सकते हैं (9977427215)।
