
रीवा। शहर के कॉलेज चौराहे के पास जॉन टावर के बगल में रात लगभग 2 बजे भीषण आग लग गई. आग यहां पर रखी गोमतीयों में लगी, इस बात की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत मंडल सहित फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. आग जिस जगह पर लगी थी, वहां पर कई ट्रांसफार्मर लगे हुए थे. चाय पान की कई गोमतियां थी साथ ही कचरे का ढेर भी था. गर्मी की वजह से कचरा पूरी तरीके से सूखा हुआ था।विद्युत मंडल ने सबसे पहले इलाके की लाइट बंद की, उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों की मदद से पाया गया आग पर काबू पाया गया. यह तो अच्छा रहा आग की लपट आसपास मौजूद दुकान के अंदर तक नहीं पहुंची, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता था. सूखे कचरे से फैली आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की वजह से यहां पर रखी कुछ गोमतीयां पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई. आग लगने की वजह किसी के द्वारा बीड़ी या सिगरेट पीने के बाद फेंकने को माना जा सकता है. क्योंकि जिस जगह पर आग लगी वहां पर जल्दी कोई रात को नहीं जाता है. फिलहाल दमकल की मदत से आग पर काबू पा लिया गया है.
