राजस्थान में ढाई क्विंटल मिलावटी पनीर किया गया नष्ट

भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के गुलपाड़ा में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग दल ने रॉबिन डेयरी पर निरीक्षण के दौरान लगभग 250 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर मौके पर ही नष्ट कराया।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान डेयरी पर इलियास खान पनीर बनाते मिला। मौके पर एक गाड़ी में लगभग 250 किलो पनीर पाया गया, जिसके मिलावटी होने का संदेह था। विभाग ने पनीर और क्रीम का एक-एक नमूना लिया। नमूने लेने के बाद शेष पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि डेयरी को धारा 32 के तहत नोटिस जारी करके डेयरी संचालक को भविष्य में मिलावटी पनीर न बनाने की हिदायत दी गई। अभियान के तहत गणपति जोधपुर मिष्ठान भंडार से मावा मिठाई, इस्माइल मिष्ठान भंडार से छह नग रसगुल्ला मिठाई और हाकिम मिठाई भंडार से बेसन लड्डू के दो नमूने भी लिए गए।

 

Next Post

आईओए ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वालों को सम्मानित किया

Tue Oct 14 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सोमवार को नई दिल्ली के ताज मान सिंह होटल में 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया। इस समारोह में आईओए अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा, माननीय […]

You May Like