हटा/दमोह:दमोह से बड़ी खबर है, जहां एक कार फिल्मी स्टायल में हवा में उड़, पेड़ से टकराई और फिर एक बड़े कुएं में गिर गई. इस हादसे में तीन लोग गम्भीर घायल है, जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है. मामला जिले के रनेह थाना इलाके का है. जहां एक स्कार्पियो कार समीपस्थ ग्राम हिनमतपटी एक शादी समारोह में आई थी.तेज रफ्तार कार इलाके के बड़े तालाब के पास अनियंत्रित हो गई और हवा में उड़ते हुए एक पेड़ से टकराई और टकराने के बाद पास ही बने एक बड़े कुएं में जा गिरी.
आसपास के लोगों ने जब देखा तो कुएं के अंदर गई कार में सवार लोगो को रेस्कयू किया गया और तीन लोगों को कुएं के अंदर की कार से बाहर निकाला गया. तीनों युवको की हालत गंभीर है, जिन्हें हटा सिविल अस्पताल में इलाज देने के बाद जबलपुर रेफर किया गया है.फिलहाल रनेह पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
