नीम का पेड़ उखड़कर तीन मकानों पर गिरा, दो महिलाएं घायल दमोह के हरदुआ गांव की घटना

दमोह: जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदुआ पांजी में रविवार सुबह दस बजे एक नीम का पेड़ जमीन से उखाड़कर पास ही बने मकानों पर गिरा। जिसमें तीन कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए और दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई घायलों को इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इसके बाद पेड़ की डालियां काटकर पेड़ को हटाया गया।
बेलढाना रैयत ग्राम पंचायत के सरपंच दिलीप यादव ने बताया
हरदुआ पांजी गांव में खेर माता के मंदिर के समीप करीब डेढ़ सौ साल पुराना नीम का पेड़ लगा है। अभी पिछले दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते रविवार सुबह पेड़ अचानक जमीन से उखड़ कर पास में बने दो मकान पर गिर गया। जिसमें मकान क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें अंदर रखी सामग्री भी खराब हो गई।पेड़ गिरने से तारा चक्रवर्ती, मीरा चक्रवर्ती और मुन्ना चक्रवर्ती के मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। लकड़ी के छप्पर टूट गए, दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और घरों में रखा गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया।

हादसे में मीरा बाई और मुन्ना चक्रवर्ती की बहू को चोटें आई हैं। घटना के बाद परिवारों के सामने रहने और गृहस्थी का सामान बचाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि उन्होंने एसडीएम को भी मामले से अवगत कराया है। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया है। जल्द ही उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास भी किया जाएगा।

Next Post

सागर में गदेरी नदी का रौद्र रूप, तेज बहाव के बीच फंसे 9 युवक-युवतियां; पुलिस-SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Sun Aug 23 , 2026
सागर: जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। सानौधा थाना क्षेत्र के आबचंद गुफा इलाके में गदेरी नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के चलते 9 युवक-युवतियां नदी के बीच पानी से घिरकर फंस गए। चारों ओर पानी और […]

You May Like