शीतला माता मंदिर हादसे के घायलों से मिलने भोपाल एम्स पहुंचे पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में हुए हादसे में घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल एम्स रेफर किया गया है। घायलों में शैलेन्द्र तोमर, कल्पना और संजय शर्मा शामिल हैं।

घायलों का हाल जानने ग्वालियर के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल भोपाल एम्स पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की बात कही।

इस दौरान गोयल ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उम्मीद जताई कि सभी जल्द ठीक होकर अपने परिवार के बीच लौटेंगे।

Next Post

डबरा में खूनी हमला! राहुल पाल की गर्दन काटी, इलाके में दहशत

Sun Oct 25 , 2026
ग्वालियर के डबरा में राहुल पाल पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिटी थाना क्षेत्र में कस्टम सरकार के आसपास हुए हमले में राहुल की गर्दन काटे जाने की जानकारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ […]

You May Like