डेढ़ किमी से ज्यादा बिजली लाइन की तार चोरी

इंदौर:सांवेर के नागपुर गांव में खेतों के बीच से अज्ञात बदमाश 11 केवी बिजली लाइन की करीब 1.575 किलोमीटर लंबी तार चोरी कर ले गए. चोरी गई तार की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है. सांवेर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

घटना सुबह 8 बजे के बीच की है. बदमाश हाजरीलाल पटेल के खेत से महेश पटेल के खेत के बीच लगी लाइन के सात स्पान की तार काटकर ले गए. थाना प्रभारी लाखनसिंह राजपूत ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है.

Next Post

नवभारत की पत्रकारिता विरासत को सम्मान, प्रेस कॉम्प्लेक्स में स्व. रामगोपाल माहेश्वरी मार्ग का अनावरण

Wed Sep 23 , 2026
  भोपाल। स्वर्गीय श्री रामगोपाल जी माहेश्वरी के नाम से पहचाने जाने वाले मार्ग की नामपट्टिका का अनावरण एमपी नगर जोन-1 स्थित नवभारत प्रेस परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय,  पूर्व महापौर विभा पटेल और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता […]

You May Like