चारा संकट की आहट: छतरपुर में चारा-भूसा के निर्यात पर रोक, 10 जून तक रहेगा प्रतिबंध

छतरपुर। जिले में संभावित चारा संकट को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बिजावर सहित पूरे जिले में चारा, घास-भूसा और फसल अवशेष के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 10 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति जिले से बाहर चारा या भूसा नहीं ले जा सकेगा।

प्रशासन का कहना है कि गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए चारे की कमी की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि जिले में पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध रह सके। आदेश की जानकारी शनिवार शाम करीब 5 बजे सामने आई।

Next Post

खेत बना श्मशान: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया हार्वेस्टर, ऑपरेटर की जिंदा जलकर मौत

Mon Mar 30 , 2026
छतरपुर। जिले के पड़रिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेगुंवा गांव में रविवार को एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गेहूं की सुनहरी फसल काटने पहुंचे एक युवा हार्वेस्टर ऑपरेटर के लिए खेत ही उसकी अंतिम शरणस्थली बन गया। बिजली […]

You May Like