बैतूल में प्रूफ रेंज निर्माण पर घमासान, खण्डेलवाल की चुप्पी  टूटी बोले प्रयास होगा प्रोजेक्ट जिले में नहीं आए

बैतूल। जिले में कथित रूप से प्रस्तावित प्रूफ रेंज निर्माण को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल ने पहली बार इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बयान दिया है।

इस मुद्दे को लेकर जिले के लगभग 50 गाँवों के प्रतिनिधि मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और हेमन्त खण्डेलवाल से मुलाकात की। ग्रामीणों ने अपनी आशंकाएँ और आपत्तियाँ भाजपा अध्यक्ष के समक्ष रखीं।

हेमन्त खण्डेलवाल ने कलेक्टर और जिले के विधायकों के साथ चर्चा की और इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा: अभी तक इस मामले में हमें कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। फिर भी हम दिल्ली जाकर इस मुद्दे को पूरी ताकत के साथ उठाएंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि यह प्रोजेक्ट बैतूल जिले में न बने और इसे किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

भाजपा अध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी चिंताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और पार्टी ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Next Post

पाली में नकली सोने के सहारे लाखों की ठगी, पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे

Tue Sep 2 , 2025
उमरिया/पाली। धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलने के बावजूद लोग लालच में फंस जाते हैं। ऐसा ही मामला पाली थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां कम कीमत पर सोना खरीदने के चक्कर में बिलासपुर निवासी संतराम सोनी ठगी का शिकार हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने […]

You May Like